कहानी लिखिए, कार्टून वीडियो तैयार

StoryToon एक वेबसाइट है जिसमें आप कहानी लिखकर कार्टून वीडियो बनाते हैं। किरदार और जगह चुनें, लिखें कि कौन क्या बोलता और क्या करता है, फिर MP4 वीडियो एक्सपोर्ट करें। सारा काम आपके अपने ब्राउज़र में होता है, और मुफ़्त प्लान में रोज़ एक वीडियो बनता है।

बच्चों की कहानी हो, नैतिक शिक्षा हो, स्कूल का कोई पाठ हो या यूट्यूब चैनल का नया एपिसोड, StoryToon में आपको एनिमेशन सीखने की ज़रूरत नहीं। आप बस कहानी लिखते हैं। किरदार ख़ुद चलकर अपनी जगह आते हैं, बात करते समय एक-दूसरे की तरफ़ देखते हैं, मुँह आवाज़ के साथ हिलता है और कैमरा बोलने वाले की तरफ़ जाता है।

कुछ भी इंस्टॉल नहीं करना और AI की ज़रूरत नहीं: StoryToon तय नियमों और शब्दों की सूची से आपकी कहानी समझता है, इसलिए नतीजा हर बार एक जैसा और भरोसेमंद होता है। AI वाली सुविधाएँ वैकल्पिक हैं।

तीन क़दम में कार्टून

  1. किरदार और जगह चुनें

    लाइब्रेरी से बच्चे, दादा-दादी, टीचर, जानवर या कोई और किरदार स्टेज पर लाएँ, और क्लासरूम, गाँव, जंगल या घर जैसी जगह चुनें।

  2. कहानी लिखें

    कार्ड्स में ड्रॉपडाउन से चुनें या स्क्रिप्ट में आसान लाइनें लिखें: कौन आता है, क्या करता है और क्या बोलता है। डायलॉग हिन्दी में लिखे जा सकते हैं।

  3. एक्सपोर्ट करें

    प्ले दबाकर देखें, फिर एक्सपोर्ट दबाएँ। वीडियो आपके कंप्यूटर पर बनता है और MP4 फ़ाइल डाउनलोड हो जाती है।

यह किसके लिए है?

  • बच्चों के यूट्यूब चैनल: हर हफ़्ते नया एपिसोड, उन्हीं किरदारों के साथ। और पढ़ें
  • नैतिक कहानियाँ बनाने वाले: सच, ईमानदारी, दोस्ती और मेहनत जैसी सीख वाली छोटी कहानियाँ। और पढ़ें
  • टीचर और स्कूल: मुश्किल पाठ को दो मिनट की कहानी बना दें। और पढ़ें
  • छोटे बिज़नेस: दुकान या सर्विस के लिए छोटा कार्टून विज्ञापन। और पढ़ें

हिन्दी के लिए क्या-क्या मिलता है

  • डायलॉग, टाइटल और स्क्रीन पर लिखा टेक्स्ट हिन्दी में।
  • हिन्दी सबटाइटल वीडियो के अंदर या अलग SRT फ़ाइल में।
  • हिन्दी कंप्यूटर आवाज़, जो आपके कंप्यूटर पर ही बनती है।
  • अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करने की सुविधा हर प्लान में, और किरदार का मुँह आपकी आवाज़ के साथ हिलता है।
  • यूट्यूब के लिए 16:9, शॉर्ट्स और रील्स के लिए 9:16, और 1:1 या 4:5 वीडियो भी।

आवाज़ के बारे में साफ़ बात

इसलिए बेहतरीन हिन्दी वीडियो के लिए हमारी सलाह है कि डायलॉग अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें। यह हर प्लान में मुफ़्त है, और आपकी आवाज़ पर किरदार का इफ़ेक्ट (जैसे रोबोट या रेडियो) भी लगाया जा सकता है।

स्टूडियो के मेन्यू अभी अंग्रेज़ी में हैं, लेकिन बटन गिने-चुने हैं और हर क़दम इस साइट पर हिन्दी में समझाया गया है।

मुफ़्त प्लान में क्या मिलता है

  • रोज़ एक वीडियो एक्सपोर्ट (दिन आधी रात UTC पर, यानी भारत में सुबह 5:30 बजे बदलता है)। एक्सपोर्ट के लिए साइन इन ज़रूरी है।
  • 30 सेकंड तक का वीडियो, 720p, हल्के वॉटरमार्क के साथ।
  • प्रीव्यू जितनी बार चाहें, बिल्कुल मुफ़्त।
  • लंबे, ज़्यादा साफ़ और बिना वॉटरमार्क वाले वीडियो के लिए प्लान देखें।

आगे क्या पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या StoryToon मुफ़्त है?

हाँ। मुफ़्त प्लान में आप जितने चाहें कार्टून बना और देख सकते हैं, और रोज़ एक वीडियो (30 सेकंड तक, 720p, वॉटरमार्क के साथ) एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

क्या मोबाइल पर कार्टून बन सकता है?

शेयर किया गया कार्टून मोबाइल पर देखा जा सकता है, लेकिन कार्टून बनाने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर बेहतर है। क्रोम या एज का नया वर्शन सबसे तेज़ चलता है।

क्या हिन्दी आवाज़ असली इंसान जैसी लगती है?

अभी नहीं। हिन्दी कंप्यूटर आवाज़ रोबोट जैसी है। असली आवाज़ के लिए अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करें, जो हर प्लान में शामिल है।