तीन क़दम
किरदार चुनें
बच्चे का पसंदीदा किरदार चुनें: शेर, ख़रगोश, डायनासोर या कोई बच्चा। जगह के लिए पार्क या घर का कमरा।
संदेश लिखें
बधाई और आशीर्वाद की दो-तीन लाइनें लिखें, और स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में नाम। अच्छा हो कि संदेश अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें।
भेजें
व्हाट्सऐप स्टेटस और मोबाइल के लिए 9:16 चुनें, एक्सपोर्ट करें और फ़ाइल भेज दें।
उदाहरण
TITLE: जन्मदिन मुबारक आरव
ASPECT: 9:16
SCENE: park, day
MUSIC: happy, 40%
CAST: Sheru = lion (voice hindi), Bunny = rabbit (voice hindi)
Sheru enters from left and walks to center
Sheru (happy): आरव! जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!
Bunny (happy): तुम हमेशा ख़ुश रहो और ख़ूब पढ़ो।
Sheru waves & Bunny claps
TEXT: "जन्मदिन मुबारक आरव"
EMOTE: Sheru heart
अच्छे वीडियो के लिए सुझाव
- वीडियो 30 सेकंड से छोटा रखें; मुफ़्त प्लान की यही सीमा है।
- हिन्दी कंप्यूटर आवाज़ रोबोट जैसी है, जो जानवर के किरदार में मज़ेदार लग सकती है; लेकिन दादी, माँ या पापा का संदेश अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें तो वीडियो कहीं ज़्यादा प्यारा बनता है।
- मुफ़्त वीडियो पर हल्का वॉटरमार्क होता है। बिना वॉटरमार्क के लिए प्लान देखें।
- नाम और स्क्रीन का टेक्स्ट हिन्दी में लिखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यह मोबाइल पर बन सकता है?
वीडियो बनाना लैपटॉप या कंप्यूटर पर बेहतर है। बनी हुई MP4 फ़ाइल मोबाइल पर कहीं भी चलती है।
क्या इसमें गाना होता है?
कंप्यूटर आवाज़ गा नहीं सकती। पीछे ख़ुशी वाला म्यूज़िक लगा सकते हैं, और गाना हो तो अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें।